मुंबई से शिर्डी जाने के तीन मुख्य रास्ते हैं — ट्रेन, बस, और गाड़ी। और जब समय पैसे से ज़्यादा मायने रखे, तो flight भी एक विकल्प है। हर एक की अपनी सुविधा, अपना ख़र्च। नीचे सीधी तुलना — अपने ग्रुप के लिए सही रास्ता चुनिए:
🚆
ट्रेन
COMFORT
मुंबई CSMT या LTT से साईनगर शिर्डी स्टेशन के लिए सीधी ट्रेनें चलती हैं। समय 6–7 घंटे। स्लीपर ₹300–400, AC 3-tier ₹800–1,100। साईनगर स्टेशन से मंदिर सिर्फ़ 3 किलोमीटर। बुज़ुर्गों और बच्चों के साथ जाने का सबसे अच्छा विकल्प।
🚖
मुंबई → शिर्डी टैक्सी का quote चाहिए?
कौन सा रास्ता किसके लिए?
पहली बार जा रहे हैं, परिवार के साथ — ट्रेन। आरामदायक, बच्चे-बुज़ुर्ग आराम से सम्हल जाते हैं।
कम बजट, पर पहुँचकर fresh रहना है — रात की AC बस।
3–4 लोग, कोई तय कार्यक्रम नहीं — अपनी गाड़ी।
आधे दिन दर्शन करके शाम तक वापस — flight।
बुकिंग कब से करें
ट्रेन — 60 दिन पहले खुलती है। इस route पर तत्काल कम मिलता है, इसलिए जल्दी बुक करिए।
बस — सामान्य दिनों में 7–10 दिन पहले काफ़ी; festival दिनों में 3–4 हफ़्ते पहले।
Was this helpful?
Comments